फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मंत्री से की सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़कों के निर्माण सहित लोक निर्माण विभाग में व्याप्त अन्य गड़बड़ियां डिप्टी सीएम, पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक पहुंचाई गईं। क्रांतिकारी विचार मंच ने इसे लेकर उन्हें पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि बरेली-बीसलपुर के बीच भड़रिया मोड़ पर वैकल्पिक रास्ते का निर्माण आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क के निर्माण में भारी गड़बड़ी की गई है। उप मुख्यमंत्री से बीसलपुर-बरेली मार्ग पर भड़रिया मोड़ पर रपटुआ पुल के अपूर्ण निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण में चौड़ीकरण करने में मानक की अनदेखी करने और निर्माण कार्य में डामर आदि की गुणवत्ता की जांच कराने, पीलीभीत-बरेली नेशनल हाईवे में पीलीभीत की सीमा में आने वाले मार्ग का निर्माण कराने की मांग की गई है। संगठन के देवस्वरूप पटेल ने कहा कि इन मांगों को लेकर नए सिरे से संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


परसौना के मुख्य मार्ग की हालत जर्जर
ग्राम परसौना के मुख्य मार्ग की हालत काफी जर्जर है। यहां से खनन की गाड़ियां निकलने से रास्ता और ज्यादा खराब हो गया है। मरम्मत न होने से इस रोड पर हर समय हादसे का डर बना रहता है। गांव के कैसर खां वारसी, जुनैद खां वारसी, अजय पाल, नदीम, शाहनवाज खान आदि ने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें