फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदास बाजार में दिवाली ने लौटाई खुशहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पांच दिन तक चलने वाले दीपोत्सव पर बाजार ने पिछले सभी आंकड़े पार कर दिए हैं। करवाचौथ से शुरू हुई खरीदारी दिवाली सात नवंबर तक खूब रही। गुरुवार को गोवर्धन और अन्नकूट यानी पड़वा में बाजार नहीं खुले। भैयादूज पर मिठाई, गिफ्ट और गारमेंट आदि बाजार तैयार हैं।
विज्ञापन

अनुमान जताया जा रहा है कि दीपोत्सव पर सात नवंबर तक बाजार में 391 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है। भैयादूज पर भी बाजार से काफी उम्मीदें हैं। धनतेरस पर उम्मीद से ज्यादा बाजार चमका था। दरअसल, बाहर से आए जायरीन ने भी जमकर खरीदारी की, इससे बाजार को पंख लग गए। हालांकि, कारोबारी पिछले कई दिनों से आशंकित थे कि बाहर से आने वालों की वजह से बाजार में अव्यवस्था हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं दिखा। सब कुछ शांति से निपट गया। सराफा जैसे संवेदनशील बाजार में जायरीन के साथ धनतेरस के ग्राहकों की मिश्रित भीड़ के बावजूद कारोबार ठीकठाक हुआ। दीपोत्सव के मुख्य दिन बुधवार सुबह से बाजार में गतिविधियां शुरू हो गई थीं। मिठाई, पटाखा, इलेक्ट्रानिक और सराफा बाजारों में शाम तक रौनक बनी रही। मूर्तियां, बताशा, खील-खिलौने, परवल, फूल, दीए और सजावटी सामान के बाजार में पूरे दिन भीड़ बनी रही। करीब 50 करोड़ का पटाखा बाजार रहा क्योंकि यहां से आसपास के कई जिलों को आतिशबाजी का सामान जाता है।

भैयादूज आज, बाजार तैयार
भैयादूज पर सबसे ज्यादा मिठाई, गिफ्ट और गारमेंट ही चमकता है। गुरुवार रात से ही मिठाई बाजार तैयार हो गया। रेडीमेड गारमेंट और गिफ्ट बाजार में त्योहारी खरीदारी रविवार तक चलेगी। अनुमान जताया जा रहा है कि तीनों बाजारों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होगा। किराना, सराफा और अन्य बाजारों में चहल पहल रहेगी, इससे करीब 10 करोड़ रुपये का टर्नओवर संभावित है। कपड़ा और गारमेंट व्यापारी नरेंद्र गुप्ता, अनुपम कपूर, सराफा व्यापारी संदीप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और पटाखा कारोबारी अंबरीश ने बताया कि बाजार में दहशत फैलाने की कोशिश जरूर हुई थी, लेकिन खरीदारी ठीकठाक रही। बांके बिहारी ऑटोमोबाइल्स प्रमुख पंकज अग्रवाल ने बताया कि इस बार पुराने रिकार्ड टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार क ारोबार/करोड़ रुपये
सराफा 97
ऑटोमोबाइल 59
बर्तन 57
इलेक्ट्रॉनिक 58
रियल एस्टेट 30
मिठाई 35
पटाखा 50
अन्य 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें