फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने पहले कराया कंफर्म रिजर्वेशन, यात्रा के समय नहीं मिली सीट, जानिए कारण

Wed, 07 Nov 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Indian Rail - फोटो : GettyImages
विज्ञापन
लोगों ने दिवाली पर घर जाने के लिए दो महीने पहले रिजर्वेशन करा रखा था जिससे घर जाने के लिए आरामदायक यात्रा हो पाए, लेकिन जंक्शन पर उल्टा ही हुआ। ट्रेेन आने पर कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को बर्थ पर अन्य लोगों का कब्जा दिखा, मिन्नतें करने पर बैठने के लिए थोड़ी बहुत जगह मिल गई, उनकी बर्थ पर अनारक्षित और वेटिंग टिकट के यात्री कब्जा जमाए रहे।
विज्ञापन


दिवाली पर पंजाब और बिहार की ओर जाने घर वाले यात्रियों ने सितंबर में रिजर्वेशन करा लिया था, लेकिन मंगलवार को परिस्थितियां विपरीत दिखीं। घंटों लेट होने के बाद ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो पीछे की स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों से कोच खचाखच भरा हुआ था। जंक्शन पर भी उतरने वालों से ज्यादा चढ़ने वालों की भीड़ थी, जिनके पास कंफर्म रिजर्वेशन था, उनकी सीट पर छोटी-छोटी दूरी के यात्री कब्जा करे बैठे हुए थे।

दरवाजे तक भीड़ होने से उनका ट्रेन में चढ़ना ही मुश्किल हो गया। बहुत मुश्किल से उन्हें अपनी बर्थ पर थोड़ी सी बैठने को जगह मिली। जिस यात्री से हटने को कहा, वह अगली स्टेशन पर उतरने का हवाला देकर जमा रहा। कोच में मौजूद टीटीई भी उन्हें बर्थ दिलाने में बेबस दिखे।
विज्ञापन


हजारों लोगों की दीपावली सड़क पर ही मनने की आशंका
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। चार दिन से हाईवे पर लग रहा जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। ट्रेनों की जान हाईवे पर न खत्म होने वाले जाम ने निकाल दी। जाम से लखनऊ और दिल्ली जाने वालों का सिलसिला मंगलवार शाम तक जारी रहा। डाउन और अप लाइन की ट्रेनें बिलपुर स्टेशन पर 15 मिनट रोककर चलाई गईं।

दूसरी ओर हाईवे पर जाम में फंसे वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते रहे। चालकों की मानें तो हुलासनगरा रेल क्रॉसिंग को पास करने में भारी वाहन चालकों को चार से पांच घंटे लगे। यही हाल रहा तो लोगों की दिवाली सड़क पर ही मनने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस भी पूरी रात जाम खुलवाने को मशक्कत करती रही। फ्लाई ओवर न बनने तक बिलपुर पर ट्रेनें रोककर चलाना रेलवे की मजबूरी होगी।

ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की बेचैनी बढ़ाई
बरेली। ट्रेनें लेट हुईं तो यात्री जल्दी घर जाने की टेंशन में बेचैन दिखे। मंगलवार को हरिद्वार स्पेशल, दिल्ली स्पेशल नई दिल्ली स्पेशल नौ घंटे, फिरोजपुर स्पेशल चार घंटे, अंबाला स्पेशल पांच, कुंभ एक्सप्रेस छह, मुरादाबाद चंदौसी पैसेंजर डेढ़, अकाल तख्त साढ़े तीन, किसान एक्सप्रेस एक समेत लंबी दूरी की ट्रेनें घंटो देरी से जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें