फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना रैली से रुहेलखंड महोत्सव का हुआ आगाज

Tue, 02 Oct 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला समारोह समिति और कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 24वें रुहेलखंड महोत्सव की शुरुआत सद्भावना, साक्षरता एवं स्वच्छता रैली से की गई। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर चार दिवसीय महोत्सव के तहत सबसे पहले गंगापुर स्थित नागपंचमी मेला ग्राउंड से रैली निकाली गई। इसके माध्यम से सद्भावना, साक्षरता एवं स्वच्छ बरेली स्वस्थ बरेली का संदेश दिया गया। इसमें रानी अवंती बाई स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल और द इंग्लिश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। जिला स्काउट कमिश्नर पुष्पेंदु शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली का शुभारंभ एएसपी अशोक कुमार मीना ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के थाना बारादारी पहुंचने पर फल वितरण हुआ। इस मौके पर संस्था की ओर से एएसपी अशोक कुमार मीना और कोतवाल सतीश कुमार को संस्था अध्यक्ष जेसी पालीवाल ने सम्मानित किया।
उधर, संजय कम्युनिटी हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत, नृत्य और देश भक्ति के गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसकी शुरूआत रंगकर्मी रंजीत वालिया, बीएस सक्सेना एवं डीसी पालीवाल ने दीप जलाकर की। संचालन सुनील धवन ने किया। निर्णायक मंडल में देवेंद्र रावत, हरजीत कौर, नाहिद बेग और पूजा रहीं। इससे पूर्व दिवस पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से प्रेम निवास में फल वितरण किया गया। इस मौके पर अपर नगर मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार और जेसी पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें