फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के शहवर अली तैयार करेंगे इंटरनेशनल बॉक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच शहवर अली खान का चयन नेशनल कोच के पद पर हो गया है। अब वह इंटरनेशनल बॉक्सर तैयार करेंगे। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से हुई परीक्षा में उन्होंने सफलता हासिल की है। उनके अलावा उत्तर प्रदेश से दो और बॉक्सर का चयन नेशनल कोच के लिए हुुआ है।
विज्ञापन

शहवर अली बॉक्सिंग के नेशनल प्लेयर रह चुके हैं। नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक में आयोजित कैंप में वह शामिल हुए थे। इसमें देश भर से 50 कोच चुनकर आए थे। पंद्रह दिन चले कैंप के बाद हुई परीक्षा में शहवर अली ने सफलता हासिल की। नेशनल कोच बनने के बाद अब वह इंडिया टीम के कैंप में ट्रेनिंग देंगे। साथ ही विदेशों में लगने वाले कैंप में भी जाएंगे। जहां भारतीय बॉक्सर के साथ विदेशी बॉक्सर को भी वह ट्रेनिंग देंगे। शहवर अली खान का कहना है कि उनका लक्ष्य अच्छे बॉक्सर तैयार करना है। बरेली के टैलेंट को भी निखारने का मौका मिलेगा। उनकी सफलता पर आरएसओ लक्ष्मीशंकर सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें