फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चो! अबकी ठिकाने लगने से पहले ले लो अपनी यूनिफार्म

Fri, 11 May 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में पिछले वर्ष हुए यूनिफार्म घोटाले की जांच अभी भले ही लंबित हो, लेकिन शासन ने इस बार 3.33 लाख बच्चों को यूनिफार्म देने के लिए फिर से 6.78 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। तमाम खामियों के बावजूद यूनिफार्म खरीद की पुरानी व्यवस्था को ही लागू रखा गया है। इस बार भी सभी तीन हजार परिषदीय विद्यालयों की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को ही यूनिफार्म खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 3.13 लाख बच्चों को यूनिफार्म वितरण में पिछले साल जमकर फर्जीवाड़ा हुआ था। मनमाने तरीके से टेंडर हुए और छात्रों के फर्जी नामों पर उनका वितरण दिखा गया। कमिश्नर ने इस मामले की जांच शुरू कराई थी, जो अभी पूरी नहीं हो सकी है। इधर, शासन ने फिर बच्चों को यूनिफार्म बांटने के लिए बजट जारी कर दिया है। इस बार भी एसएमसी को चार सौ रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से यूनिफार्म खरीदनी होगी। खरीद में इस बार धांधली न हो, इसके लिए कोई नई व्यवस्था नहीं बनी है। ऐसे में यूनिफार्म के नाम पर मिले बजट के फिर ठिकाने लगने की आशंका है।

कई नाम से एक ही फर्म के पड़ते हैं टेंडर
यूनिफार्म खरीद की रकम सभी एसएमसी के खातों में ट्रांसफर हो जाती है। इसके बाद एसएमसी को टेंडर करना होता है। सूत्र बताते हैं कि विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत से एक ही फर्म कई नामों से टेंडर डालती है। इससे मनमानी संस्था से यूनिफार्म खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है।
विज्ञापन


शासन से बजट की मंजूरी मिलने के बाद बच्चों को जल्द से जल्द यूनिफार्म उपलब्ध हो सकें, इसके लिए एसएमसी के खातों में धनराशि भेजने का काम शुरू होगा। बाद में यूनिफार्म बंटने का सत्यापन भी कराया जाएगा। - ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें