फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, एक्सप्रेस ट्रेनें अटकीं

Sat, 05 May 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
train
विज्ञापन
बिलपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन फेल होने से सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। डाउन लाइन पर एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन में बिलपुर स्टेशन के पास एकाएक खराबी आ गई और वह मीरानपुर कटरा और बिलपुर स्टेशन के बीच खड़ी हो गई। बताया जाता है कि लोड की समस्या आने के बाद चालक ने जांच की तो इंजन फेल मिला। इसके बाद गाड़ी लाक कर दी गई। इस दौरान तीन मालगाड़ियों के अलावा न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट और बीआर पैसेंजर 55 मिनट खड़ी रही। शाहजहांपुर से दूसरा इंजन मंगाकर मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। करीब एक घंटे सेक्शन में ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। इस बीच बंथरा स्टेशन पर एक बड़ा भी हादसा टला। वैगन से इंजन का कप्लर टूट गया। इंजन आगे बढ़ गया और मालगाड़ी खड़ी रह गई। सूचना पर पहुंची मैकेनिकल टीम ने कप्लर जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया।

37 घंटे देरी से पहुंची ट्रेन
बरेली। गोरखपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेन 37 घंटे से अधिक लेट होने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हिमगिरी एक्सप्रेस 11, सियालदाह चार, गुवाहाटी सात, पूरबिया नौ, फिरोजपुर स्पेशल 18, आला हजरत एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। ट्रेनों के लेट चलने से रेलवे को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अवैध वेंडरों ने चेन पुलिंग कर जनसाधारण रोकी
बरेली। अवैध वेंडरों ने चाय और पानी लेने के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस को चेन पुलिंग करके बिलपुर स्टेशन पर रोक दिया। ट्रेन करीब 20 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। सुबह साढ़े पांच बजे सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण बिलपुर स्टेशन पर अचानक रुक गई। गार्ड ने उतरकर देखा कि साधारण कोच का वैक्यूम चेन पुलिंग से खुल गया है और अवैध वेंडर ट्रेन में पानी की बोतलों के डिब्बे और चाय चढ़ा रहे हैं। वह उनके सामने वैक्यूम बंद करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सामान चढ़ने के बाद उन्होंने वैक्यूम बंद कर ट्रेन चलवाई। बिलपुर के स्टेशन मास्टर ने इस मामले की सूचना जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर को भी फोन से दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें