फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में न्यू मॉडल कालोनी ने गैनी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित कबड्डी चैंपियनशिप में रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल में पहुंची गैनी और न्यू मॉडल कॉलोनी की टीम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खिताब न्यू मॉडल कालोनी के नाम रहा। शुभारंभ मंडल क्रीड़ा अधिकारी गौरव सिंह व कबड्डी संघ के अध्यक्ष आलोक तोमर ने किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल न्यू मॉडल कालोनी और केवी इफकोे के बीच हुआ। केवी इफको को 40- 25 के अंतर से हराकर न्यू मॉडल फाइनल में पहुंचा। दूसरा सेमीफाइनल गैनी और क्यारा के बीच खेला गया। इसमें गैनी ने क्यारा को 39-21 से हराकर अपनी सीट फाइनल में पक्की की। फाइनल मैच में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर में न्यू मॉडल कालोनी ने जहां 30 अंक बनाएं वहीं गैनी की टीम भी पीछे नहीं रही। वह मात्र एक अंक से चूक गई और 29 अंक ही बना सकी। न्यू मॉडल कालोनी ने ट्रॉफी पर कब्ज किया। उत्कृष्ट खिलाड़ी गैनी के रजत कुमार रहे। जज जसवीर सिंह, रोहित, धर्मेंद्र पवार, नितिन और अमित के अलावा कबड्डी संघ के सचिव पदमवीर सिंह, संदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अजय कश्यप, योगेश राठी, पंकज, वीपी शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें