बरेली रोड पर गांव विजय नगला के पास बाइक से गिरकर एक कांवड़िया घायल हो गया। हादसा रविवार शाम को हुआ। आननफानन में कांवड़िया को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बरेली के कस्बा फरीदपुर के गोपाल गंज मोहल्ले में रहने वाले राकेश पुत्र नरेश अपने साथियों के साथ कछला घाट पर गंगा जल भरने आया था। यहां से लौटते वक्त राकेश की बाइक विजय नगला के पास फिसल गई। इससे वह मामूली जख्मी हो गया।
बाइकों की टक्कर में बरेली के दो कांवड़िया घायल
बदायूं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कचहरी तिराहे के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बरेली के दो कांवड़िया घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरेली के जोगी नवादा इलाके में रहने वाले विजय पुत्र होरी लाल और शानू पुत्र गुरुप्रसाद कछला गंगा घाट से जल लेकर रविवार शाम वापस लौट रहे थे। इनकी बाइक कचहरी तिराहे के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।