फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया की मूर्ति से छेड़छाड़ पर सछास का हंगामा

विज्ञापन
लोहिया की मूर्ति से छेड़छाड़ पर सछास का हंगामा - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में लाइब्रेरी के सामने लगी राम मनोहर लोहिया की मूर्ति से छेड़छाड़ करने पर सपा छात्र संगठन से जुड़े लोग नाराज हो गए। उन्होंने खूब हंगामा किया। प्राचार्य से शिकायत की गई। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद कालेज प्रशासन द्वारा मूर्ति को साफ करवाया गया और माल्यार्पण कर स्थिति संभाल ली गई। कॉलेज प्रशासन ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अज्ञात शरारती लोगाें ने बरेली कॉलेज में लगी आदर्शवादी नेता राम मनोहर लोहिया की मूर्ति को भी नहीं बख्शा। किसी ने उनकी मूर्ति पर गोबर और मिट्टी लगा दी। लोहिया जी के चश्मे को भी मिट्टी से ढक दिया। इसकी जानकारी जब सुबह समाजवादी छात्र संगठन के नेताआें को हुई तो उन्होंने बरेली कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया। सुबह 11 वे प्राचार्य के कमरे पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एक बजे तक चले हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने कर्मचारियों को लगवाकर मूर्ति साफ करवाई और सम्मान के साथ माल्यार्पण कराया गया। सछास के हृदयेश यादव ने बताया कि इस तरह की हरकत से छात्रों में गुस्सा है। लोहिया जी सभी के आदर्श हैं। इस मौके पर अनिरुद्ध, अनूप, दीप, मुकेश, मधुनेश, सुनील यादव, मोहित व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें