फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 91 विद्यालयों ने यू-डायस डाटा नहीं भरा, 43 का शत-प्रतिशत लंबित

Mon, 03 Aug 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन कार्य समय से पूरा न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग की चेतावनी के बावजूद 91 विद्यालयों ने अभी तक अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। इनमें से 43 विद्यालयों ने एक भी छात्र का डेटा फीड नहीं किया है, जिससे उनका पेंडिंग प्रतिशत 100 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले के 91 विद्यालयों में डाटा अधूरा है। 43 विद्यालयों में शत-प्रतिशत डाटा लंबित है। इसके अलावा, पांच विद्यालयों में अंतिम तिथि तक 10 फीसदी से भी कम डाटा अपलोड हो पाया है। ब्लॉकवार स्थिति देखें तो बरेली नगर क्षेत्र के 74 में से 34, रामनगर के छह में से तीन, रिछा (दमखोदा) के पांच में से चार और शेरगढ़ के छह में से दो विद्यालयों ने एक भी विद्यार्थी का डाटा दर्ज नहीं किया है। इस सूची में निजी, मान्यता प्राप्त और मदरसा विद्यालय शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों द्वारा छात्रों का प्रोग्रेशन डेटा अपलोड न करना लापरवाही है। विभाग ने 31 जुलाई की रात 11 बजे तक सभी नामांकित विद्यार्थियों का कार्य पूरा करने का अंतिम निर्देश दिया था। तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी न करने वाले विद्यालयों के यू-डायस पोर्टल कोड को स्थायी रूप से निरस्त करने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि डेटा अपलोड न करने वाले विद्यालयों की मान्यता पर भी खतरा आ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें