फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर में 90 विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

Thu, 09 Jul 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर कोर्स की प्रथम काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस काउंसलिंग में कुल 133 सीटों के मुकाबले 90 छात्र-छात्राओं ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया है।
विज्ञापन


कृषि संकाय के अध्यक्ष प्रो. उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के बाद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की 21 सीटें और अनुसूचित जाति (एससी) व अनुसूचित जनजाति (एसटी) की 22 सीटें योग्य विद्यार्थियों की उपलब्धता न होने के कारण खाली रह गई हैं।
इन बची हुई सीटों को भरने के लिए अब दूसरी काउंसलिंग 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए संबंधित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अलग से सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन



25 जुलाई से शुरू होगा दीक्षारंभ कार्यक्रम
प्रथम काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में 25 जुलाई से दीक्षारंभ (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 27 जुलाई से उनके प्रथम सेमेस्टर का नियमित शिक्षण कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। कृषि संकाय में पहले से अध्ययनरत तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की नियमित कक्षाएं 21 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं।


21 जुलाई को होगी एमएससी की काउंसलिंग
विश्वविद्यालय के मीडिया सेल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एमएससी एग्रीकल्चर और एमएससी बायोइंफॉर्मेटिक्स के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग की तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है। इस काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों को उनके ईमेल आईडी पर आवश्यक सूचना और दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं।

क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में प्रवेश के लिए प्रथम चयन प्रक्रिया 10 को

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विभाग में संचालित एमए रीजनल इकोनॉमिक्स, एमए फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स और बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए प्रथम चयन प्रक्रिया शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. भोला खान के अनुसार, प्रवेश के लिए इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राओं को शुक्रवार सुबह 10:30 बजे विभाग में रिपोर्ट करना होगा। प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी छायाप्रति लाना अनिवार्य है। समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें