बरेली। जिले में मुंहपका-खुरपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान पूरा होने के बाद अब पशुपालन विभाग का ध्यान गोवंश को लंपी रोग से बचाने पर है। इस अभियान के तहत अब तक करीब 88500 गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है।
पशुपालन विभाग ने कुल एक लाख 47 हजार गोवंशों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य का लगभग 60 फीसदी है। हालांकि, गांवों में गोवंश की कम संख्या के कारण अभियान की रफ्तार धीमी हो रही है। टीमें रोजाना तीन से चार हजार पशुओं को टीका लगा रही हैं। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी मौर्य ने बताया कि लंपी रोकथाम अभियान 15 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी गोवंश में लंपी रोग के लक्षण नहीं मिले हैं।