फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल में 853 बहनों ने 642 बंदी भाइयों को बांधी राखी, सेंट्रल जेल पहुंचे 1500 मुलाकाती

Sat, 29 Aug 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 1500 मुलाकाती अपने भाइयों और परिजनों से मिलने पहुंचे। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल रहे। जिला जेल में 853 बहनों ने 642 बंदी भाइयों को राखी बांधी।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पुष्पा पांडेय भी जेल पहुंचीं। जेल प्रशासन ने बहनों और मुलाकातियों के लिए अलग से बंदोबस्त किए। कारागार के बाहर एक अस्थायी प्रतीक्षालय और वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी बनाया गया। मुख्य मार्ग से कारागार के मुख्य द्वार तक सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया। कारागार और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसमें सहयोग किया।
मुलाकातियों के लिए बाहर टेंट, कुर्सियां और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहायता केंद्र भी संचालित किया गया। सभी मुलाकातियों को पंक्तिबद्ध रूप से कारागार में प्रवेश दिया गया। नियमानुसार तलाशी के बाद उन्हें मुलाकात भवन में जाने दिया गया। रक्षाबंधन के गानों की धुन बजती रही। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, राखी बांधी और मिष्ठान खिलाकर पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें