फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन बेचने के नाम पर 8.25 लाख रुपये की ठगी, दो लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन बेचने के नाम पर 8.25 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि क्रेता ने बैनामा कराने के लिए कहा तो उसको जान से मारने की धमकी दी गई। सुभाषनगर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने के सनइया धनसिंह निवासी राना सिंह का कहना है कि उसने बदायूं रोड स्थित रामगंगा अस्पताल के सामने रहने वाले ओमेंद्र सिंह चौहान और शफ्फन अली से नवंबर 2024 में 825 वर्ग गज जमीन का सौदा किया था।
जमीन खरीदने के लिए पंजीकृत इकरारनामे के दौरान 8.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बाकी की रकम बैनामे के समय देना तय हुआ। इकरारनामे की मियाद पूरी होने पर बैनामा करने के लिए कहा तो वे टालमटोल करने लगे। ज्यादा कहने पर बैनामे से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

राना सिंह का आरोप है कि बाद में उसको पता लगा कि जमीन का असल मालिक ओमेंद्र सिंह नहीं बल्कि शफ्फन अली है। दोनों ने मिलकर उसके 8.25 लाख रुपये हड़प लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें