बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ, जिसमें डेढ़ सौ से अधिक पुरुष और महिलाओं ने सूर्य नमस्कार कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के रतन गुप्ता, श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा, संजीव राघव, जितिन दुआ, प्राची गुप्ता आदि मौजूद रहे।