बरेली। प्रदेश भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में नया साफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है, इसलिए 28 से 31 मई तक खाद्यान्न वितरण नहीं होगा। खाद्य विभाग ने 27 मई तक कोटेदारों से राशन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। डीएसओ सीमा त्रिपाठी ने बताया कि साफ्टवेयर संबंधी कार्य होने से चार दिन तक दुकानों से खाद्यान्न वितरण नहीं हो पाएगा।