बरेली। अंबाला डिवीजन में बरारा-केसरी सेक्शन में ब्रिज के पिलर्स की 19 से 26 मई मरम्मत होगी। 26 मई को जंक्शन से गुजरने वाली केवल आठ ट्रेनें सात दिन तक जंक्शन से नहीं गुजरेंगी। जबकि चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का चंडीगढ़ सहारनपुर के बीच नहीं चलेगी। पहले ट्रेनों को 19 से 26 मई तक रद किया गया था। रेलवे ने सभी रिजर्व यात्रियों को ट्रेनों के रद और डायवर्जन का मेसेज भेज दिया है। पिलर्स के निर्माण के लिए रेलवे 26 मई को सुबह 8.10 बजे से रात 11.15 बजे तक बरारा और केसरी स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन नहीं करेगा। जंक्शन से गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़, दुर्गियाना और जननायक एक्सप्रेस (अप/डाउन) 26 मई को रद रहेंगी। इसके अलावा लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ से सहारनपुर तक जाएगी।