बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को बड़े स्विमिंग पूल का उद्घाटन डिप्टी डायरेक्टर राजनारायण सिंह ने किया। उन्होंने बड़े स्विमिंग पूल की शुरुआत से बरेली समेत आस-पास के तैराकी के हुनरमंदों की प्रैक्टिस होने और तैराकी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाओं को खोजे जाने की बात कही।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पिछले दिनों छोटे पूल का उद्घाटन हुआ था। जिसमें छोटे बच्चों समेत शौकिया तैराकों को प्रैक्टिस का मौका मिलेगा। वहीं, बड़ा पूल प्रतियोगिता और तैराकी के खिलाड़ियों के लिए रहेगा। बताया कि 18 से 20 मई तक होने वाली स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप बड़े पूल में ही होगी। इसलिए तेजी के साथ पूल निर्माण का कार्य पूरा किया गया है।