फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को पछाड़ा, देहात क्षेत्र से निकलीं प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में हाईस्कूल का टॉपर जितिन प्रताप सिंह जगत ब्लॉक के गांव पड़ौआ का रहने वाला है। हाईस्कूल में जितिन के बराबर अंक हासिल करने वाले निशांत शंखधार बिसौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। दूसरे नंबर पर रहने वाले वैभव सिंह शहर के मोहल्ला लोची नगला के हैं, जबकि तीसरे नंबर पर आने वाली काजल त्रिपाठी भी बिसौली क्षेत्र की रहने वाली हैं। इस तरह हाईस्कूल की पूरी टॉप टेन लिस्ट में छह विद्यार्थी देहात क्षेत्र के रहने वाले है। इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में चार विद्यार्थी देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
जिले में हाईस्कूल का एक टॉपर और इंटरमीडिएट में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हैं। कुल संख्या देखें तो हाईस्कूल की टॉप टेन में दो तथा इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में तीन छात्रों ने जगह बनाई है। इस प्रकार 20 विद्यार्थियों में से पांच विद्यार्थी शिवदेवी कॉलेज के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें