बरेली। वर्ष 2019 हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से भाषा के विद्वानों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें संस्कृत, पाली, प्राकृत, अरबी, फारसी, शास्त्रीय उड़िया, शास्त्रीय कन्नड़, शास्त्रीय तेलगु और शास्त्रीय मलयालम के विद्वानों को राष्ट्रपति सम्मान और इन्हीं भाषाओं के युवा विद्वानों को महर्षि बादरायण व्यास सम्मान प्रदान किया जाएगा। इन श्रेणियों में कुल 34 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शासन ने विश्वविद्यालय से इसके लिए आवेदन मांगे हैं।