फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक करेगी एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एबीवीपी जागरूकता अभियान चलाएगी। इसको लेकर मंगलवार को प्रदेश मंत्री आशुतोष मिश्रा ने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

बड़ा बाजार स्थित विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर हुई बैठक में बताया कि मतदाता पंजीकरण अभियान में अहम योगदान निभाने के बाद अब एबीवीपी मतदाता जागरूकता के लिए मैदान में उतरेगी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, विचार गोष्ठी आदि का आयोजन होगा। प्रदेश मंत्री आशुतोष मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक लोकसभा में कोचिंग, कॉलेज, हॉस्टल, मोहल्ला आदि में मीटिंग एवं नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से 100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित करें। बैठक में जिला संगठन मंत्री राहुल चौहान, महानगर अध्यक्ष डीके सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अतुल भारद्वाज, महानगर मंत्री गौरव यादव, योगेश पंडित, अपर्णा ठाकुर, आस्था झिंगरन, नेहा मिश्रा, वैशाली पटेल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें