बरेली। इज्जतनगर मंडल के इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को डेढ़ लाख रुपये का चेक डीआरएम को सौंपा। डीआरएम सभागार में आर्गेनाईजेशन के मंडल मंत्री सुंदरपाल सिंह, अध्यक्ष जसवीर सिंह, दीपक गुप्ता, आरएस राणा, मनवीर शाह, मोहम्मद हुसैन, संजय कुमार आदि चेकिंग स्टाफ ने डीआरएम डीके सिंह और सीनियर डीसीएम नीतू को चेक दिया। मंडल मंत्री सुंदरपाल सिंह ने बताया कि इस धनराशि से शहीदों के परिवार को राहत मिलेगी। इज्जतनगर मंडल के टीटीई ने यह धनराशि एकत्र की है।