बरेली। बार-बार प्रार्थनापत्र देने के बावजूद शिक्षिका का जीपीएफ ट्रांसफर न करने पर गोविंद बल्लभ पंत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बहेड़ी के प्रधानाचार्य का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने की है। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद में कांठ के बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्य आशा पंत पहले बहेड़ी के गोविंद बल्लभ पंत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात थीं। ट्रांसफर के बाद उनका जीपीएफ स्थानांतरित नहीं किया तो उन्होंने कमिश्नर से मामले की शिकायत की, लेकिन प्रधानाचार्य ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो डीआईओएस ने उनका वेतन रोक दिया।