बरेली। आगामी 23 से 31 मार्च तक कत्था फैक्ट्री में आयोजित होने वाली मोरारी बापू जी की राम कथा के लिए जोरशोर से तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बृहस्पतिवार को हुई पदाधिकारियों की बैठक में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, खानपान आदि की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। गिरधर गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि शहरवासियों को कथा स्थल तक लाने और ले जाने के लिए निशुल्क बसों का संचालन होगा। यह बसें करगैना, सुभाषनगर, बरेली जंक्शन, सेटेलाइट, सीबीगंज, डेलापीर, सुरेश शर्मा नगर, झूलेलाल द्वार, राजेंद्रनगर से श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक लाने और वापस पहुंचाने का कार्य करेंगी। बैठक में केके दमानी, राजेंद्र अग्रवाल व अन्य ने जगदीश भाटिया को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यहां श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, श्री बांके बिहारी मंदिर, श्री हरि मंदिर, शिशु मंदिर, श्याम परिवार, छप्पन भोग परिवार के सदस्य मौजूद रहे।