बरेली। एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल होने के लिए एसआर इंटरनेशनल स्कूल में आज रोलबॉल के खिलाड़ी मुकाबला करेंगे। शनिवार को एक ही समय पर देश के सभी राज्यों में रोल बॉल खिलाड़ी खेलेंगे। शहर में इस मुकाबले के लिए एसआर इंटरनेशनल को चुना गया है। रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रिकार्ड बनाने के लिए तीन शहरों में यह आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में स्कूल का नाम आ चुका है।