बरेली। खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में चल रहे वार्षिक खेलकूद का समापन शुक्रवार को हो गया। आखिरी दिन सभी संकायों के करीब 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें दौड़, हाई जंप, लांग जंप, शॉर्ट पुट, रिले दौड़, चक्का फेंक आदि खेल हुए। शुभारंभ संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल और महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने किया। मार्च पास्ट कर प्रतिभागियों ने मंत्रमुग्ध किया।
यहां महिला वर्ग की चैंपियनशिप शिवानी किरौला बनीं। 15 सौ मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम कैलाश नेगी, 8 सौ मीटर दौड़ में अर्जुन सिंह, 4 सौ मीटर दौड़ में कैलाश नेगी, दो सौ मीटर दौड़ में हिमांशु गंगवार, महिला वर्ग में 8 सौ मीटर दौड़ में नीलम राना, 4 सौ में शिवानी, दो सौ मेें शिवानी, लांग जंप पुरुष में रितिक, महिला में लाइवा, शॉर्ट पुट पुरुष में स्वतंत्र यादव, महिला में नीतू पटेल, चक्का फेंक पुरुष में शिवांश, महिला में सोनाली, रिले रेस पुरुष में शिवांश, महिला में अनु विजेता रहे, जिन्हें सम्मानित किया गया।
खूब खेलो खूब बढ़ो कार्यक्रम संपन्न
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे खूब खेलो खूब बढ़ो कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन एकल बालिका में 15 और बालक में 30 खिलाड़ी शामिल हुए।
फाइनल मैच में मोहम्मद फैजान ने अभिनव शर्मा को हराया और युगल मुकाबले में गर्वित विशाल ने सारांश यादव और कौस्तुब सब्बरवाल को हराया। वहीं बालिका एकल वर्ग में वाणी शर्मा ने राधिका रस्तोगी को और युगल में अल्कमा जैदी और राधिका ने वाणी शर्मा और इशिता पाहवा को हराया। विजेताओं को सम्मान से नवाजा गया।