फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च से शुरू होंगी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा का खाका तैयार कर लिया है। परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा कार्यक्रम भी एक क्रम में बनाया गया है ताकि बीए, बीएससी और बीकॉम के मुख्य विषयों की परीक्षाएं पहले कराई जा सकें। स्नातक की परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 25 अप्रैल तक और परास्नातक की परीक्षाएं 12 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय इस बार इस जुगत में लगा है कि समय से परीक्षा कराकर परिणाम घोषित कर दिए जाएं। इसलिए बाद में होने वाली मुख्य विषयों की परीक्षाएं इस बार पहले कराई जा रहीं हैं। ताकि मूल्यांकन में देरी न हो और रिजल्ट जल्दी घोषित हो सके। साथ ही फाइनल परीक्षा के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय से शुरू हो सके। हालांकि अभी मुख्य परीक्षा के फार्म भरे जा रहे हैं, इसमें करीब पांच लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, नकलविहीन परीक्षा के लिए तैयारियां और सुरक्षा आदि गतिविधियां तेजी से संपन्न कराई जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर लगाने के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं। उन्हीं केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी, जहां यह उपकरण लगे होंगे।

परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेंगे पर्यवेक्षक
इस बार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक तैनाती की योजना है। ताकि इनकी हर गतिविधि पर निगाह रहे। साथ ही, ऐसे केंद्र जो पूर्व में ‘दागी’ रहे हैं या जिन पर सही ढंग से परीक्षा न कराने का आरोप है, वहां विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


कड़ी निगरानी के बीच होंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय से करीब 400 से अधिक कॉलेज संबद्ध हैं। हर वर्ष करीब ढाई सौ परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं। इस बार प्रत्येक परीक्षा केंद्र का भौतिक सत्यापन होगा। ऐसे कॉलेजों में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे जहां पुख्ता इंतजाम और मानकों के अनुसार सुविधाएं होंगी।

मुख्य परीक्षा का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहेंगे। कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। - संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें