बरेली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस जोधपुर में शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका बरेली की हैं तो यहां भी शादी की खासी चर्चा रही। बिशप कोनरॉड स्कूल में बच्चों ने केक काटकर प्रियंका चोपड़ा को शादी की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बच्चों ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों के गीत गाकर उन्हें याद किया। वाइस प्रिंसिपल सीसी परेरा ने बताया कि बच्चों में काफी उत्साह था। सबने मिलेकर प्रियंका को शादी की शुभकामनाएं दीं।