फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ से रामगंगा का तटबंध किया जाएगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला और मीरगंज में रामगंगा के तटों को मजबूत बनाने के लिए बाढ़ खंड करीब 10 करोड़ रुपये से गौंटिया मोहर सिंह तटबंध प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से टेंडर हो चुके हैं। बाढ़ खंड के अभियंताओं का कहना है कि इस तटबंध के बन जाने के बाद सैकड़ों हेक्टेयर फसलों को बाढ़ से बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

रामगंगा के बाएं तट पर गौंटिया मोहर सिंह तटबंध बना हुआ है। इससे जनसंपर्क मार्गों के साथ ही सैकड़ों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को सुरक्षा होती है। इस तटबंध के ऊपरी हिस्से की चौड़ाई करीब पांच मीटर है। सड़क को 7.50 मीटर चौड़ा किया जाना है। वर्ष 2008-09 में बने इस तटबंध की ऊंचाई जिन जगहों पर कम है, उसे भी बढ़ाया जाना है। बाढ़ खंड के अभियंताओं ने करीब 15.5 किलोमीटर लंबे इस तटबंध को फिर से बनाने और उसके चौड़ीकरण के लिए परियोजना तैयार की है। करीब 997 लाख की इस परियोजना को तकनीकी सलाहकार समिति और स्थाई संचालन समिति की तरफ से पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है। अब टेंडर करके इसके निर्माण की तैयारी की जा रही है। इस परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र के 15 से अधिक ग्रामों में 8309 हेक्टेयर भूमि और 38 हजार से ज्यादा की आबादी को बाढ़ से राहत मिलने की बात कही जा रही है। बाढ़ खंड के एक्सईएन कुंदन सिंह का कहना है कि इस तटबंध के चौड़ा हो जाने से क्षेत्रीय जनता को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें