फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजियापुर में जलभराव, स्कूलों में ताला, घरों में निकल रहे सांप

Tue, 14 Aug 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से हजियापुर का हाल बहुत खराब हो गया है। कई दिन से पानी भरा होने की वजह से यहां के दोनों प्राइमरी स्कूलों में ताला लगा है, वहीं बेसहारा लोगों को सहारा देने वाला रैन बसेरा भी पानी में घिरा हुआ है। बदबू के चलते लोग परेशान हैं। संक्रामक बीमारियां भी उन्हें घेर रही हैं।
विज्ञापन

हजियापुर में यूनानी मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव जमीन के आसपास के पूरे इलाके में दो-तीन फुट पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण, सड़क और नाला एक हो गया है। पार्षद रईस मियां अब्बासी ने क्षेत्र का हाल दिखाते हुए बताया कि पानी भरने के कारण प्राइमरी स्कूल हजियापुर और जखीरा में कई दिन से ताला लगा है। ठहराव के चलते पानी सड़ने लगा है। उससे बदबू आने लगी है। रैन बसेरा में रात को लोग ठहर जाते थे, लेकिन उसमें भी दो फुट तक पानी भरा है। सुबह चार बजे इरशाद के घर में सांप निकल आया।

मच्छरों पर बेअसर हो रही फागिंग
संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सोमवार को हजियापुर में फागिंग होते मिली। मगर उससे मच्छर मरने तो दूर उड़ भी नहीं रहे थे। इस पर पार्षद ने बताया कि केमिकल में मिलावट के चलते फागिंग भी बेअसर रहती है।
विज्ञापन


संजयनगर में ऑपरेटर कर रहा खेल, दो बजे चला संपवेल
जलभराव से राहत देने के लिए नगर निगम ने संजयनगर के संपवेल पर दो जेनरेटर लगा दिए हैं। मगर ऑपरेटर अब भी खेल कर रहा है। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे जब अमर उजाला की टीम पहुंची तो संपवेल की गली में कुछ पानी भरा था और संपवेल का कुआं ऊपर तक भरा था। वहां मौजूद आसपास के लोगों से पूछा तो बताया कि आज बिजली नहीं आई। डीजल बचाने के चक्कर में ऑपरेटर ने संपवेल नहीं चलाया। क्षेत्रवासी की शिकायत सुनते ही ऑपरेटर ने फौरन जेनरेटर चला दिया। बोला, पानी का दबाव ज्यादा है इसलिए कुछ समय के लिए संपवेल बंद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें