फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने 18 ट्रेनों में बदला फूड मेन्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने 18 ट्रेनों में बदला खाने का मेन्यू
विज्ञापन

- राजधानी और दुरंतो में अब नहीं मिलेगी इडली-सांभर
- दुरंतो एक्सप्रेस में भी सूप की जगह ग्रीन-टी पिएंगे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। आईआरसीटीसी ने राजधानी और दुरंतो ट्रेनों में खाने का मेन्यू बदल दिया है। सूप की जगह यात्रियों को अब ग्रीन टी मिलेगी। ढोकला, उपमा, इडली और सांभर का विकल्प भी खत्म कर दिया गया है, जबकि खाने में बोनलेस चिकन को शामिल किया गया है। भोजन की मात्रा में भी 150 ग्राम की कटौती भी कर दी गई है। यात्रियों को अब 900 ग्राम की जगह 750 ग्राम भोजन मेला। फिलहाल, यह बदलाव राजधानी और दुरंतो समेत 18 ट्रेनों में किया गया है।
प्रथम श्रेणी के यात्रियों को वेलकम ड्रिंक के तौर पर फलों का जूस, कोकोनट वाटर, लस्सी, और कोल्ड ड्रिंक (200 मिली) दिया जाएगा। सुबह सूप की जगह ग्रीन टी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेज, नॉन वेज डिश का वजन भी घटाया
प्रथम श्रेणी के यात्रियों को दी जाने वाली वेज और नॉनवेज डिश के वजन में भी 30 ग्राम की कटौती कर दी गई है। नॉनवेज खाने वाले यात्रियों को अब बोनलेस चिकन (120 ग्राम) परोसा जाएगा। लंच और डिनर में सौ ग्राम चावल, सौ ग्राम रोटी या पराठा, 120 ग्राम दाल और 120 ग्राम पनीर/कोफ्ता या चिकन परोसा जाएगा। सौ ग्राम दही, अचार और मीठा भी दिया जाएगा। सेकेंड और थर्ड एसी के यात्रियों को राजधानी और दुरंतो में अब नींबू पानी नहीं दिया जाएगा। सुबह की चाय में ग्रीन टी को शामिल किया गया है। ब्रेकफास्ट से ब्रेड, मक्खन, जैम, ढोकला, उपमा, सांभर-इडली को भी हटा दिया गया है। मिठाई का वजन भी 30 ग्राम से घटाकर 25 ग्राम कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें