फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स और मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली ब्रांच ने रविवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर आईएमए हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी शुरुआत 22 डॉक्टर्स को सम्मानित करने से हुआ। इसके बाद अपूर्वा माहेश्वरी, आयुषी बंसल समेत करीब 23 मेधावियों को सम्मान से नवाजकर उन्हें करियर की बुलंदियों तक पहुंचने को प्रोत्साहित किया गया। इनके अलावा अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले एसएसपी कलानिधि नैथानी, राजनारायण गुप्ता, डॉ. गरिमा गंगवार, संजीव द्विवेदी और डॉ. शैव्या त्रिपाठी को सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद आयोजित रक्तदान शिविर में डॉक्टर्स ने रक्तदान कर मानव सेवा की अलख जगाई। यहां डॉ. राघवेंद्र, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. रवीश, डॉ. अनूप आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें