फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लघु सेतु के निर्माण के लिए 81.07 लाख स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीडब्ल्यूडी में लघु सेतु के लिए साल भर इंतजार होता रहा। अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने सिर्फ सात दिन पहले दो लघु सेतु के लिए 81.07 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। सात दिनों में अब न टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी और न ही निर्माण शुरू हो पाएगा। बजट सरेंडर करने की नौबत है। वित्तीय वर्ष के समापन से पहले सड़कों के साथ पुलों के निर्माण की भी स्वीकृतियां जारी की जा रही हैं। इससे निर्माण अटकेंगे और अगले वित्तीय वर्ष में हो पाएंगे। जानकारी के मुताबिक बिथरी चैनपुर विकास खंड के बिलवा भूड़ा सैदपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु के स्थान नए लघु सेतु के लिए 45.09 लाख की स्वीकृति के साथ 36.07 लाख जारी किए गए हैं। इसी मार्ग पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु के स्थान पर नए सेतु के लिए 31.61 लाख रुपये स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 25.35 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। मुख्य अभियंता अजय कुमार का ने स्वीकृति के अनुरूप काम कराने के लिए निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें