फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 80 साल की विधवा महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Sun, 25 Dec 2022 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

कस्बे की रहने वाली एक 80 वर्षीय विधवा ने बताया कि वह दोपहर अपने घर मेें खाना बना रही थी। तभी गांव का निवासी सनी यादव घर में आया और बुरी नियत से हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने लगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मितौली कस्बे में एक बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बे की रहने वाली एक 80 वर्षीय विधवा ने बताया कि वह दोपहर अपने घर मेें खाना बना रही थी। तभी गांव का निवासी सनी यादव घर में आया और बुरी नियत से हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने लगा। इस पर वह शोर मचाने लगी। शोर की आवाज सुनकर पड़ोस की रहने वाली एक महिला आ गई और वह भी शोर मचाने लगी।

विज्ञापन


आरोप यह भी है कि सनी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर बुरी तरह मारा पीटा। मोहल्लेवालों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें