फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध बाजारों से रोज बिक रहे 80 पुराने वाहन, हो रहा करोड़ों का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त को लेकर केंद्र सरकार की नीति के तहत जिले में अब तक किसी वाहन बाजार स्वामी ने पंजीकरण नहीं कराया है। इस नीति के अनुसार पंजीकृत डीलर ही पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। दरअसल, हाल ही में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त पर केंद्र सरकार ने 18 फीसदी जीएसटी लागू कर दी है। जिले में हर माह करोड़ों रुपये का पुराने वाहनों का कारोबार हो रहा है। औसतन रोज 80 पुराने वाहनों का सौदा होता है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नए वित्तीय वर्ष से पंजीकरण न कराने वाले वाहन बाजार मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। ऐसे वाहनों के ट्रांसफर पर भी रोक लगा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 50 से ज्यादा वाहन बाजार चल रहे हैं। 25 सितंबर को प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने वाहन बाजारों के पंजीकरण के संबंध में आदेश जारी किया था। अब तक एक भी वाहन बाजार स्वामी ने पंजीकरण नहीं कराया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में रोजाना औसतन 80 पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त हो रही है। परिवहन विभाग को दो पहिया वाहन पर 300, चार पहिया पर 500 और भारी वाहनों के ट्रांसफर पर अधिकतम 1800 रुपये तक ट्रांसफर फीस मिलती है। अब ऐसे पुराने वाहनों का ही ट्रांसफर किया जाएगा, जिनकी खरीद-फरोख्त पंजीकृत वाहन बाजार से की गई हो।
महंगी हो जाएगी पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त
कार बाजार से वाहन खरीदने पर उसकी कुल कीमत पर 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। यह जीएसटी वाहन बाजार मालिक को भरना होगा। ऐसे में अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त महंगी हो जाएगी। पुराने वाहन की कीमत भी परिवहन विभाग आंकलन के बाद तय करेगा।
विज्ञापन



पुराने वाहनों के बाजार की सूची तैयार की जा रही है। अब तक किसी ने पंजीकरण नहीं कराया है। कई बाजार स्वामियों ने संपर्क करके नियमों के बारे में जानकारी ली है। नए वित्तीय वर्ष से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। जिले में रोजाना औसतन 80 पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त और हर माह करोड़ों का कारोबार हो रहा है। - मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन

संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें