फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिलावट की आशंका पर नष्ट कराया 80 किलो खोआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए चल रही कार्रवाई में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों ने घटिया प्रतीत होने पर 80 किलो खोआ नष्ट कराया। 180 किलो घी, 450 किलो बर्फी, 80 किलो मिल्क केक सीज किया।
विज्ञापन

जिला अभिहीत अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव के मुताबिक कोहाड़ापीर के हिंदुस्तान ट्रेडर्स से खोआ, मिल्क केक, बर्फी, डोडा बर्फी के नमूने लिए गए और बगैर लाइसेंस प्रतिष्ठान संचालित करने पर 450 किलो खाद्य पदार्थ सीज किए। एसडीएम नवाबगंज के नेतृत्व में खोआ, छेना, कलाकंद, सोनापापड़ी, घी समेत सात नमूने भरे।
118 किलो घी सीज किया। 80 किलो खोआ नष्ट कराया। करमपुर से बर्फी, पुरनापुर से मैदा, नमकीन, जगतपुर चौराहा से सोन पापड़ी, जंक्शन रोड से सोनपापड़ी, बर्फी, सैलानी रोड से मिश्रित दूध, रबडी टोला से नमकीन मखाना मिक्चर समेत कुल 21 नमूने भरे गए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें