बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्टोर थर्ड के पदों के लिए रविवार को जिले में बनाए गए 28 केंद्रों पर मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। कुल 13,032 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,811 ही परीक्षा देने पहुंचे। 5,221 अनुपस्थित रहे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई परीक्षा के दौरान शहर के कई इलाकों को तेज बारिश भी देखने को मिली। हालांकि, अधिकांश अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर समय से पहले ही पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। परीक्षार्थियों को गहन तलाशी के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिली। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। संवाद