फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक और ट्रक में टक्कर, एक की मौत

Thu, 04 Jan 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
देवरनियां ।मृतक सुमित का फाइल फोटो।
विज्ञापन
देवरनियां। बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने बाइक से जा रहे दो छात्रों को बुधवार सुबह घने कोहरे में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर गांव मकसूदपुर के पास हुई दुर्घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बहेड़ी क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी प्यारे लाल दिवाकर का 22 वर्षीय बेटा सुमित कुमार बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह वह गांव नकसुआ के अपने ममरे भाई अंकित के साथ बाइक से रिछा के संघटक राजकीय डिग्री काॅलेज में परीक्षा देने जा रहा था। बाइक चला रहा अंकित भी इसी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने जा रहा था।
थाना देवरनियां क्षेत्र में जहानाबाद मार्ग पर गांव मकसूदनपुर के निकट रिछा रेलवे फाटक पास सुबह आठ बजे विपरीत दिशा से आ रहे धान से लदे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। सुमित की कुछ ही देर में मौत हो गई। अंकित थोड़ी दूर खाई में गिरने से घायल हो गया। कुछ देर मेें मौके पर भीड़ जमा हो गई और जाम जैसे स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्यारे लाल दिवाकर के नौ बच्चों में सुमित सातवें नंबर का बेटा था। इंस्पेक्टर देवरनियां देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की गई जान
बहेड़ी। साइकिल सवार राम दयाल (58 वर्ष) गांव मुरारपुर निवासी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गांव जाम में सब्जी खरीदने साइकिल से जा रहे थे। गांव गुडवारा के निकट कट पार कर रहते समय बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रहागीर उन्हेें सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक ट्रक लेकर भाग गया। संवाद


सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल
भड़सर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भेजा है। थाना बिथरीचैनपुर के गांव उरला जागीर निवासी हबीब, उसका साथी तमीज बुधवार को बाइक से गांव से कस्बा रिठौरा आ रहे थे। विलय धाम के पास चौराहे पर घने कोहरे में उनकी बाइक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें