फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सौदागरों पर शिकंजा: बरेली में पुलिस ने नौ तस्करों को किया गिरफ्तार, स्मैक और अफीम बरामद

Sun, 26 Nov 2023 04:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी और अलीगंज इलाके से स्मैक तस्करी के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं भुता में पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने अलीगंज से स्मैक की खेप लेने आए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बाइक और 250 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपियों झारखंड के तस्कर का नाम भी बताया है। वहीं, एएनटीएफ सहारनपुर और थाना अलीगंज पुलिस ने भी 520 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, भुता पुलिस ने अफीम तस्करी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने अलीगंज के गांव मढ़ौरा निवासी मोहम्मद मियां, रफाकत और थाना हाफिजगंज के गांव अनतपुर वाली गौटिया निवासी कमल कश्यप व गांव रसूला चौधरी निवासी प्रेमपाल को बंद रुकुमपुर रेलवे क्रॉसिंग से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनसे 250 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमपाल और कमल झारखंड के तस्कर से स्मैक मंगाकर उसे यहां गांव-कस्बों बेचते हैं। उन्होंने अलीगंज के मो. मियां और रफाकत के साथ स्मैक की डील की थी। चारों को जेल भेज दिया गया।

अलीगंज में पकड़े गए दो तस्कर 
इधर, शुक्रवार को टीमों ने अलीगंज-सिरौली मार्ग पर बिहारीपुर मोड़ के पास तस्करों की तलाश में घेराबंदी की। भनक लगते ही तस्कर बिहारीपुर मोड़ के वजाय खैलम देहजागीर मोड़ पहुंचकर ग्राहक का इंतजार करने लगे। पुलिस टीम ने खैलम ईदगाह के पास शुक्रवार की देर शाम आठ बजे दो तस्करों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में खैलम गांव के संजीद खां की जेब से 280 ग्राम स्मैक और मोबाइल फोन तथा उसके साथी मोहसिन खान निवासी थाना किला के मोहल्ला बाकरगंज बरेली की जैकेट से 240 ग्राम स्मैक का पैकेट व मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन

दोनों ने बताया कि वह झारखंड से कच्चा माल लाकर यहां पर स्मैक तैयार करते हैं और बेचकर मुनाफा कमाते हैं। टीम में थाना अलीगंज के उप निरीक्षक राजकुमार सिंह सिंह, कांस्टेबल विजेंद्र कुमार सिंह और एएनटीएफ के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार रवि कुमार आदि शामिल हैं।

शराफत-रफाकत के गुर्गे हैं प्रेमपाल व कमल
शराफत और रिफाकत कस्बा से बाहर जरूर रह रहे हैं, लेकिन तस्करी जारी रखने के लिए उन्होंने कस्बा और रसुला चौधरी, रुकुमपुर, कुरतरा आदि में अपने गुर्गे छोड़ रखे हैं। दोनों तस्कर पार्टियों से डील करने के बाद कोडवर्ड देकर इन्ही के पास उन्हें भेज देते हैं। सूत्रों के मुताबिक सुबह चार पांच बजे जब पुलिस सो जाती है। तब यह गुर्गे गांवों में जाकर स्मैक सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

400 ग्राम अफीम के साथ तीन आरोपी पकड़े
भुता थाना पुलिस ने छापा मारकर ग्राम मिर्जापुर के पास 400 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी शनिवार को ग्राम उदयपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना अध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के मुताबिक वह शुक्रवार शाम को गश्त कर रहे थे। ग्राम मिर्जापुर पुलिया पूर्व ब्रिक फील्ड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो लोग पुलिस जीप को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम थाना केसरपुर फरीदपुर निवासी सचिन कुमार और दूसरे ने शुभम शर्मा गणेशनगर सुभाषनगर बरेली बताया। उनसे 400 ग्राम अफीम बरामद हुई।

दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि यह माल उनका नहीं है, बल्कि मोहल्ला कसवान थाना फरीदपुर के इस्लाम खां का है। वह तो इसे बेचकर रुपये उसे देते हैं। पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे उदयपुर पुलिया के पास छापा मार कर इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें