फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 हजार लोगों ने पी सद्भावना चाय

Sat, 07 Nov 2015 02:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के धर्माचार्यों ने सद्भावना के संदेश पढ़े और घर- घर से जुटाई गई चीनी और चायपत्ती मिलाकर तैयार की गई सद्भावना चाय की मिठास पूरे शहर में घुल गई। व्यवस्था एक लाख लोगों को चाय पिलाने की थी और करीब 75 हजार लोग सुबह दस बजे से एक बजे के बीच डीडीपुरम, इंडस्ट्रियल एरिया और शहर के 50 प्रमुख बाजारों में लगे चाय शिविरों में इस चाय की चुस्कियां लेते हुए बरेली के नाम एक और विश्व रिकार्ड बना चुके थे। इस रिकार्ड के लिए मारिया डे, फ्यूचर ग्रुप, अमर उजाला और उद्योग व्यापार मंडल गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में औपचारिक रूप से दावा पेश करेगा। उद्योग व्यापार मंडल ने 49 स्थानों पर चाय वितरित कराई। इसमें फ्यूचर के वालंटियर्स उनकी मदद के लिए खड़े थे। बीएल एग्रो परसाखेड़ा और बीएल इंटरनेशनल ने सीबीगंज में शिविर लगाए। मुख्य कार्यक्रम डीडी पुरम स्थित कार्निवल स्थल पर संपन्न हुआ। विभिन्न स्टॉलो के संयोजक लोगों ने अपने स्तर से चाय में लौंग, इलायची, अदरक आदि का इस्तेमाल कर चाय की खुशबू और जायका बढ़ा दिया।
विज्ञापन

 
उद्घाटन करने पहुंचे मेयर
प्रथम नागरिक मेयर डॉ. आईएस तोमर ने नगर निगम बाजार, शहामतगंज में बिजली चीफ इंजीनियर वीके शर्मा, एसई मनोज पाठक, संयुक्त व्यापार कर आयुक्त एसएल दोहरे, सैलानी में बिजली एसई तारिक वारसी, मीरा पैठ मार्ग में बारादरी प्रभारी एम. कासिम, बड़ा बाजार में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, किला में सीओ स्नेहलता, सीबीगंज में एसओ कमल सिंह और बटलर प्लाजा में उद्योग व्यापार मंडल प्रदेशीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने स्टॉलों से चाय वितरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 ऐसे बनी सद्भावना चाय  
सामग्री            किलोग्राम
दूध                2790
चायपत्ती        380
चीनी            950
कप                एक लाख
(मारिया डे के सौजन्य से)
चाय पिलाने वाले  990
(व्यापार मंडल के प्रमुख लोग और फ्यूचर के छात्र)

           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें