फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: बरेली रेंज में छह माह में पकड़े गए 72 साइबर अपराधी, पीड़ितों को वापस कराए एक करोड़ रुपये

Tue, 19 May 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली रेंज के चारों जिलों में पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार किया है। छह माह में 72 साइबर अपराधी पकड़े गए हैं। इस दौरान 7.24 करोड़ रुपये को पुलिस ने संबंधित खातों में होल्ड कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं के बीच डीआईजी अजय साहनी ने बरेली रेंज के चारों जिलों में बीते छह माह में प्रभावी कार्रवाई का दावा किया है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक साइबर अपराध से संबंधित 506 मामले रेंज के थानों में दर्ज किए गए। पुलिस ने 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 17 को नोटिस तामील कराया। इस अवधि में ठगे गए 7.24 करोड़ रुपये को पुलिस ने संबंधित खातों में होल्ड कराया, जबकि एक करोड़ रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।

विज्ञापन


बरेली में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 25 फरवरी को रेलवे जंक्शन से चार अंतरराज्यीय मोबाइल चोर और साइबर अपराधी गिरफ्तार किए। इनसे 45 मोबाइल फोन बरामद हुए। ये मोबाइल फोन चोरी कर यूपीआई के माध्यम से पीड़ितों के बैंक खातों से धनराशि निकालते थे।

बदायूं में फर्जी कॉल सेंटर का हुआ था खुलासा 
बदायूं में फर्जी कॉल सेंटर में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जो नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लगभग साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर चुके थे। लैपटॉप, प्रिंटर, स्मार्ट फोन और 23 सिम कार्ड बरामद हुए। डीआईजी ने लोगों से जागरूक रहने और साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें