फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण और आध्यात्म से रूबरू हुए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करुणा सेवा समिति ने बच्चों में धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर में श्रीरामचरितमानस और सिख इतिहास पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें करीब सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अभिजीत शर्मा, प्रियांशी कपूर, गर्विता अग्रवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में मानसी तिवारी, शिवम उप्पल, ध्रुव अग्रवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। समिति के अध्यक्ष डॉ. रूचिन अग्रवाल ने मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े के थैले वितरित किए। यहां महामंत्री डॉ. विमल भारद्वाज, संरक्षक आरके गुप्ता, अमित पाल, पुनीत आहूजा, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें