फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे में दो सौ किलोमीटर का सफर किया तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नोएडा रैनडोनेर्स की ओर से आयोजित साइकिल यात्रा में बरेली के युवकों ने 200 किलोमीटर का सफर महज 11 घंटे 12 मिनट में तय कर रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

विजेता रविंद्र सिंह और मंजीत सिंह ने बताया कि साइकिल यात्रा नोएडा से शुरू होकर चौकी धानी सोनीपत तक गई। जिसे उन्होंने तय समय सीमा से करीब दो घंटे पहले ही पूरा कर लिया। जो अब तक की लंबी दूरी की साइकिल यात्रा के लिए रिकॉर्ड है। रिकॉर्ड बनाने पर उन्हें रैनडोनेर्स की ओर से सम्मानित किया गया। रविंद्र सिंह के मुताबिक उन्होंने चार साल की उम्र में साइकिलिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने शहरवासियों से साइकिल चलाकर खुद को फिट रखने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें