फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में छात्र रसोइया से मांगते थे रूम सर्विस, मना करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र हॉस्टल में रसोइया पर खाना कमरे में पहुंचाने का दबाव बनाते थे। बृहस्पतिवार को रसोइया ने खाना पहुंचाने से मना कर दिया तो छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

घटना विश्वविद्यालय के पीजी हॉस्टल में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताया जाता है कि चार छात्र रसोइया अशोक पर अक्सर दबंगई दिखाते थे और खाना अपने कमरे में पहुंचाने का दबाव बनाते थे। रसोइया कहता था कि खाना मेस में ही मिलेगा। इसके चलते एक-दो बार कहासुनी हुई तो अशोक ने एक-दो बार खाना उनके कमरे में भी पहुंचा दिया। बृहस्पतिवार रात भी छात्रों ने खाना कमरे में मंगाया। मगर, रसोइया ने व्यस्त होने की बात कहकर खाना पहुंचाने से मना कर दिया। इस पर छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। चर्चा है कि छात्रों ने वहां कुर्सियां भी तोड़ी हैं। बताया जाता है इनमें से एक छात्र पहले विश्वविद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर छात्राओं को लेकर अश्लील शायरी भी वायरल कर चुका है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को दबाने में जुटा है। वार्डन प्रोफेसर एके सिंह ने बाहर होने की बात कहकर घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें