फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आया रिजल्ट, बच्चों को ढूंढते रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई का रिजल्ट बृहस्पतिवार को अचानक ही आ गया। इसके चलते स्कूलों में शिक्षक बच्चों को ही बुलाते रहे, ताकि फोटोग्राफी कराई जा सके। लेकिन अधिकांश बच्चे अभी रिजल्ट की उम्मीद न होने के चलते बाहर थे।
विज्ञापन

इन दिनों आईसीएसई का रिजल्ट आने का लोग इंतजार कर रहे थे। इसकी संभावित तारीख सात मई है। वहीं, सीबीएसई को लेकर उम्मीद थी कि पहले दसवीं का रिजल्ट आएगा। मगर, बृहस्पतिवार दोपहर अचानक ही 12वीं का रिजल्ट आ गया, जिसको लेकर स्कूल तैयार नहीं थे। दोपहर 12 बजे बरेली में सीबीएसई के कोआर्डिनेटर बीबीएल स्कूल के प्रिंसिपल दीपक अग्रवाल से जब रिजल्ट के बारे में पूछा गया तो वह खुद हैरत में थे। फिर पता करके बताया कि दो बजे तक आएगा लेकिन कुछ ही देर में रिजल्ट आ गया। गनीमत रही कि पढ़ाई का दिन होने के चलते स्कूल में शिक्षक थे तो रिजल्ट निकाल लिया गया। मगर, मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल तक बुलाने में प्रबंधन का पसीना छूट गया। अभी रिजल्ट आने की उम्मीद न होने के चलते तमाम बच्चे घूमने निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें