फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से लोगों को देखकर मोदी ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया

विज्ञापन
कार से लोगों को देखकर मोदी ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। देवचरा से त्रिशूल हवाई अड्डा जाते वक्त सेटेलाइट पर गुजरने के दौरान पूरे काफिले के साथ एक कार में बैठे पीएम मोदी भीड़ को देखकर थोड़ा मुस्कुराए और भीतर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। फ्लीट निकलने के दौरान कुछ क्षण ही सही, मोदी की एक झलक पाकर लोग एकाएक उत्साहित हो गए और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। चंद पलों में मोदी आंखों से ओझल हो गए, लेकिन जिन लोगों ने उन्हें देखा, उनके जेहन में पीएम का चेहरा काफी देर तक छाया रहा।
विज्ञापन

शाम को देवचरा में जनसभा के बाद पीएम का काफिला सड़क मार्ग से कैंट होते हुए सेटेलाइट चौराहा और पीलीभीत हाईवे पर पहुंचना था। इसलिए पुलिस ने सेटेलाइट चौराहे पर पीएम की फ्लीट निकलने से करीब दो घंटा पहले ही पूरा ट्रैफिक बंद करा दिया था। इस दौरान वहां रोडवेज बस अड्डा सहित चारों ही तरफ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। शाम करीब 7.15 पर हूटर बजाती हुई पीएम के काफिले की गाड़ियां जैसे ही कैंट के रास्ते से होकर सेटेलाइट चौराहे पर पहुंचीं, एक कार में सवार पीएम मोदी का चेहरा एकाएक लोगों के सामने आ गया। लोगों को सामने जो नजर आया, उस पर उन्हें एकाएक यकीन नहीं हुआ। कार के अंदर दूधिया रोशनी में पीएम का चेहरा साफ चमक रहा था। उन्होंने कार के अंदर से ही बाहर खड़े लोगों को देखा और चेहरे पर मुस्कान लाते हुए हाथ हिलाया। एक झलक ही सही, पीएम को देखकर लोगों का उत्साह एकाएक बढ़ गया। पीएम मोदी के नारे लगने शुरू हुए। फ्लीट निकलने से काफी पहले ट्रैफिक रोककर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी पुलिस के जवान एकाएक सक्रिय हो गए। हालांकि चंद सेकेंड में मोदी का काफिला पीलीभीत हाईवे से होता हुए त्रिशूल हवाई अड्डे की तरफ बढ़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें