फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से गरीब-व्यापारी सब बर्बाद : भगवत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बरेली सीट से उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार ने शनिवार को शीशगढ़, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज के अलावा शहर व कैंट विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क और चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने गरीब औश्र व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन

शीशगढ़ में सपा नेता हाजी गुड्डू के साथ भगवत सरन की सभा में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान भगवत ने कहा कि भाजपा सरकार में लागू नोटबंदी, जीएसटी जैसी जनविरोधी नीतियों ने आम जनता के साथ व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है। नोटबंदी की वजह से कितने ही लोगों ने आत्महत्या कर ली। जनता के खातों में पैसा भेजने के नाम पर वोट लिए और जीतने के बाद भाजपा अपना वादा भूल गई। झूठ का बदला जनता इस चुनाव में भाजपा का सफाया करके लेगी। सभा में प्रमुख रूप से जिला भट्टा एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी आफताब, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इश्त्यिाक अहमद, मौलाना इंतजार अहमद, मौलाना एजाज पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पार्षद गौरव सक्सेना आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक प्रमुख सत्येेंद्र सिंह यादव के साथ परधौली, बोहित, मबई, मुड़िया, नौगवां, घाटमपुर, मढ़ौली आदि गांवों में जनसंपर्क व सभाएं कीं। इसमें लोगों ने जगह-जगह भगवत सरन का जोरदार स्वागत कर चुनाव जिताने का वादा किया। बीडीसी सदस्य रनवीर सिंह के साथ रामगंगा नगर कालोनी में भी भगवत को अपार जनसमर्थन हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें