फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने पूछा- भाजपा कैसा लड़ रही है ?

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम लगभग छह बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पर चेंजओवर किया। वह मुरादाबाद में भाजपा की रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली जाने के लिए त्रिशूल एयरपोर्ट पर थे। मेयर उमेश गौतम, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक डा. अरुण कुमार और बिथरी विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने प्रधानमंत्री का गुलाब के फूल भेंटकर स्वागत किया। भाजपा विधायक के मुताबिक प्रधानमंत्री ने पूछा कि बरेली और आंवला सीटों पर भाजपा कैसा चुनाव लड़ रही है? इस पर पार्टी नेताओं ने कहा कि हर सीट पर प्रत्याशी के बजाय आप (मोदी) चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि रिक्शे वाला, चाय वाला, गरीब, किसान, मजदूर सब आपका ही नाम ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मुस्कराते हुए विशेष विमान में सवार होकर दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें