फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंजओवर करने त्रिशूल एयरबेस पर उतरे राजनाथ ने पूछा- यहां सब ठीक तो है

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर किया। इस दौरान स्वागत करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने हाल-चाल के साथ पूछा कि बरेली में कोई दिक्कत तो नहीं है। भाजपा नेताओं ने सबकुछ ठीक बताते हुए उनसे बरेली और आंवला में चुनावी सभा के लिए टाइम मांगा। राजनाथ उन्हें चुनावी सभा करने का भरोसा दिला गए।
विज्ञापन

दिल्ली से पिथौरागढ़ जाने के लिए त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर के लिए करीब 10 मिनट तक रुके राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, विधायक पप्पू भरतौल, बहोरनलाल मौर्य, डॉ. डीसी वर्मा ने फूल भेंटकर उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि गृहमंत्री ने सबसे हाथ मिलाए। पूछा कि बरेली मंडल में क्या चल रहा है। कहा, बरेली तो भाजपा का गढ़ है। यहां कोई दिक्कत तो नहीं है। चुनावी सभा के अनुरोध पर बोले, लिखकर भेजिए, वह चुनाव प्रचार करने जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें